बिहार के किन ज़िलों में 15-18 मई के लिए जारी की गई है हीट वेव व आंधी तूफान की चेतावनी?
पटना (बिहार) स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 15-17 मई के लिए 3 ज़िलों (कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद) में हीट वेव जबकि 17-18 मई को 19 ज़िलों में आकाशीय बिजली के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। ये ज़िले सीतामढ़ी, शिवहर, मुज़फ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज हैं।