बिहार के किन ज़िलों में अगले दो दिनों में हो सकती है भारी बारिश?
मौसम विज्ञान केंद्र (पटना) ने बताया है कि बिहार में 11-12 जून के बीच कटिहार, भागलपुर, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले दो दिनों में उत्तरी बिहार के कई ज़िलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ आंधी चल सकती है। केंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8°C दर्ज हुआ।