बिहार के किन-किन नेताओं को कांग्रेस ने वर्किंग कमिटी में किया है शामिल?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमिटी (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया जिसमें बिहार के 3 नेताओं को जगह दी गई है। बिहार से सीडब्ल्यूसी में सदस्य के तौर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रहीं मीरा कुमार और तारिक अनवर को शामिल किया गया है जबकि एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार सीडब्ल्यूसी में इंचार्ज के तौर पर शामिल हैं।