बिहार के किन-किन शिक्षकों को मिलेगा 2023 का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार?
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आगामी 5 सितंबर को प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए देशभर के 50 शिक्षकों का चयन किया गया है जिनमें से 3 शिक्षक बिहार से हैं। बिहार के 3 शिक्षकों में हेडमास्टर द्विजेंद्र कुमार सुमन (सीतामढ़ी), शिक्षक अनिल कुमार सिंह (कैमूर) और शिक्षिका कुमारी गुड्डी (किशनगंज) शामिल हैं।