बिहार के कोर्ट ने सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन को जारी किया समन
बिहार के भोजपुर में आरा कोर्ट ने तमिलनाडु के मंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को सनातन धर्म पर टिप्पणी करने के मामले में समन जारी किया है। कोर्ट ने स्टालिन को 1 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि उदयनिधि ने सितंबर 2023 में सनातन धर्म की तुलना डेंगू व मलेरिया से की थी।