बिहार के गुरपा स्टेशन पर कोयले से लदी मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतरे
बिहार के गुरपा स्टेशन पर बुधवार सुबह 6:24 बजे कोयले से लदी एक मालगाड़ी के 53 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलखंड के बीच में हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बकौल रेलवे, हादसे के कारण इस रूट पर रेल यातायात बाधित हुआ है।