बिहार के घर में बेकाबू पिकअप वैन घुसने से 2 लोगों की हुई मौत, ग्रामीणों ने ड्राइवर को पीटा
सिवान (बिहार) में बुधवार रात एक घर में बेकाबू पिकअप वैन घुस गई जिसके चलते 2 लोगों की मौत हो गई है और अन्य 2 की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर घटना के समय नशे में धुत था और पिटाई के चलते उसकी हालत भी गंभीर है।