बिहार के डिप्टी सीएम ने नियोजित शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया, नौकरी नहीं जाने का दिया भरोसा
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सक्षमता परीक्षा को लेकर विरोध कर रहे नियोजित शिक्षकों को 15 फरवरी को वार्ता के लिए बुलाया है। नियोजित शिक्षक प्रतिनिधि आनंद कौशल सिंह ने कहा, "उप-मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि किसी भी नियोजित शिक्षक की नौकरी नहीं जाएगी।" सरकार से आश्वासन मिलने पर नियोजित शिक्षकों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।