बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का पुराना बयान 'नीतीश रद्दी माल हो चुके हैं' हुआ वायरल
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करने वाला एक पुराना बयान वायरल हुआ है। इस बयान में सम्राट ने कहा था, "नीतीश कुमार अब रद्दी माल हो चुके हैं। वह बिहार की राजनीति में अप्रासंगिक हो चुके हैं...अब बिहार में नीतीश का कुछ नहीं बचा है...इस बात को दूसरी पार्टी के लोग समझ चुके हैं।"