बिहार के दरभंगा में 10वीं व 12वीं फेल/पास पुरुषों के लिए विभिन्न पदों पर निकली 1,100 भर्तियां
बिहार के दरभंगा में 10वीं और 12वीं फेल/पास पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर 1,100 भर्तियां निकाली गई हैं। नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की 1,000 रिक्तियों के लिए योग्यता 10वीं फेल/पास, सुपरवाइज़र की 100 रिक्तियों के लिए योग्यता 12वीं फेल/पास और जीटीओ सुरक्षा अधिकारी की 100 रिक्तियों के लिए योग्यता स्नातक पास निर्धारित है।