बिहार के नवविवाहित बाहुबली अशोक महतो की पत्नी को आरजेडी से मिला लोकसभा का टिकट

आरजेडी ने बिहार के कुख्यात बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता महतो को मुंगेर लोकसभा सीट (बिहार) से टिकट दिया है। 62-वर्षीय अशोक ने पिछले महीने 46-वर्षीय अनीता से शादी की थी। साल 2000 में एक परिवार के 11 लोगों की हत्या में भी अशोक का नाम आया था। वहीं, अशोक 17-साल बाद दिसंबर में जेल से रिहा हुआ था।

Load More