बिहार के निजी अस्पताल में गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने काटी महिला की आंत, हुई मौत
बेतिया (बिहार) के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने के बाद एक महिला की मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने गुरुवार को अस्पताल के सामने हंगामा किया। बकौल पुलिस, गर्भाशय के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने महिला की आंत काट दी थी जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन के हंगामे को देखकर अस्पताल के कर्मी मौके से भाग गए।