बिहार के पटना में इस साल डेंगू के 'डीईएनवी 4' वैरिएंट का पहला केस मिला
पटना (बिहार) में इस साल डेंगू के 'डीईएनवी 4' वैरिएंट का पहला केस मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पटना में शुक्रवार को 'डीईएनवी 4' से पीड़ित एक मरीज़ समेत 53 मरीज़ डेंगू पॉज़िटिव मिले हैं जिनमें से 48 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकार ने डेंगू से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 06122951964 जारी किया है।