बिहार के पूर्णिया में अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी एसयूवी, 8 लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार देर रात एक एसयूवी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई जिससे उसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। बकौल पुलिस, आठों शवों को बरामद कर लिया गया है और 2 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सभी लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे।