बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में कैंसर के चलते हुआ निधन
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'X' पर कहा, "पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। यह बिहार बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।" हाल ही में सुशील कुमार मोदी ने कैंसर से पीड़ित होने का खुलासा किया था।