बिहार के पूर्व एमएलसी से मेसेज कर मांगी गई ₹1 करोड़ की रंगदारी, एके-47 से मारने की धमकी दी
बिहार के पूर्व एमएलसी दिनेश सिंह से मोबाइल पर मेसेज भेजकर ₹1 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने रुपए नहीं देने पर उन्हें एके-47 से हत्या करने की धमकी भी दी है। मुजफ्फरपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक राम नरेश पासवान ने बताया कि मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।