बिहार के पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के 14 वर्षीय बेटे ने सिर पर गोली मारकर की आत्महत्या
पटना (बिहार) में पूर्व एमएलसी व एलजेपी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय के 14-वर्षीय बेटे ने घर पर रिवॉल्वर से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। चिराग पासवान के करीबी हुलास के बेटे को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।