बिहार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल का हुआ निधन, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने जताया शोक

बिहार के पूर्व वन व पर्यावरण मंत्री अर्जुन मंडल का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया और उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने मंडल के निधन पर शोक जताया है। नीतीश ने कहा, "मंडल के निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।"

Load More