बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को तबीयत बिगड़ने के बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजप्रताप को लो ब्लड प्रेशर व सीने में दर्द की शिकायत थी और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, तेजप्रताप को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है।