बिहार के पूर्व सीएम मांझी के दिल्ली दौरे के बीच उनकी पार्टी के कई नेता जेडीयू में हुए शामिल
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के कई वरिष्ठ नेता मंगलवार को जेडीयू में शामिल हो गए। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है, मांझी ने हाल ही में महागठबंधन सरकार से समर्थन वापस लिया था और फिलहाल वह दिल्ली के दौरे पर हैं।