बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो आया सामने
बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं। तेजस्वी ने लिखा, "डरना नहीं सीखा, झुकना नहीं सीखा।
लड़ा है, लड़ेंगे, जेल से नहीं डरेंगे और आखिर में जीतेंगे।" गौरतलब है, लालू लंबे समय से बीमार हैं।