बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव को 6 साल पुराने मानहानि केस में किया गया बरी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में बरी किया है। 2017 में लालू द्वारा घोटाले से जुड़ा होने का आरोप लगाने के बाद सेवानिवृत अधिकारी उदयकांत मिश्रा ने उनपर मानहानि का केस किया था। मामले में दोनों पक्षों ने कोर्ट में समझौता पत्र दायर किया है।

Load More