बिहार के प्रोफेसर ने 'भारतीय मुसलमान अलग देश चाहते हैं' वाले अपने पोस्ट के लिए मांगी माफी
छपरा (बिहार) की जय प्रकाश नारायण यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने फेसबुक पर भारत विरोधी पोस्ट करने को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने फेसबुक पर 'भारतीय मुसलमान बांग्लादेश और पाकिस्तान से जुड़ा अलग देश चाहते हैं' और 'यूनाइटेड पाकिस्तान और बांग्लादेश ज़िंदाबाद' जैसे पोस्ट किए थे। बकौल आलम, उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।