बिहार के बजट का 76% भारत सरकार के नरेंद्र मोदी जी देते हैं और तब ये रोते हैं: सम्राट चौधरी
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पटना में बुधवार को बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा, "बिहार के बजट का 76% भारत सरकार के नरेंद्र मोदी जी देते हैं और तब ये रोते हैं तो क्या होगा?" उन्होंने कहा, "कुछ रोने वाले लोग होते हैं तो उन्हें रोने दीजिए...क्या फर्क पड़ता है।"