बिहार के बेगूसराय में 1 अगस्त से खुले में कचरा फेंकने वालों पर लगेगा ₹500 का जुर्माना
बेगूसराय (बिहार) में खुले में कचरा फेंकने वालों पर अब ₹500 का जुर्माना लगेगा। बेगूसराय नगर निगम की मेयर पिंकी कुमारी ने रविवार को एक बैठक की और कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए 1 से 15 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, "लोगों को जागरूक किया जाएगा कि यह आपका शहर है, इसे साफ-सुथरा रखें।"