बिहार के बेगूसराय में दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने वाले शिक्षकों का कटेगा वेतन, डीईओ ने दिया आदेश
बेगूसराय (बिहार) के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) का एक आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें शिक्षकों के दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही गई है। शिक्षिकाओं के भड़काऊ व चमकीले कपड़े पहनकर स्कूल आने पर रोक लगाई गई है और उन्हें भारतीय परिधान में स्कूल आने को कहा गया है।