बिहार के बेगूसराय में दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने पर शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन, संशोधित आदेश जारी
बेगूसराय (बिहार) की ज़िला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने शिक्षकों के दाढ़ी बढ़ाकर स्कूल आने पर लगी रोक के आदेश को संशोधित कर दिया है। हालांकि, शिक्षकों के जींस व टी-शर्ट और शिक्षिकाओं के भड़काऊ व चमकीले कपड़े पहनकर स्कूल आने पर लगी रोक बरकरार रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने पर एक दिन का वेतन काटने की बात कही गई है।