बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर ₹67.5 लाख की नकदी के साथ पकड़ा गया इंजीनियर
बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने वंदे भारत ट्रेन से उतरे रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ₹67.5 लाख की नकदी के साथ हिरासत में लिया है। जीआरपी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद कैश ज़ब्त कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पकड़ा गया इंजीनियर एक पूर्व विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।