बिहार के बेगूसराय से लोकसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास है कितनी संपत्ति?
लोकसभा चुनाव-2024 में बेगूसराय (बिहार) सीट से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के पास ₹10.16 करोड़ की संपत्ति है। सिंह के पास ₹1.96 लाख नकद व ₹1.10 लाख की सोने की अंगूठी समेत ₹2.09 करोड़ की चल संपत्ति और ₹8.07 करोड़ की अचल संपत्ति है। सिंह की पत्नी के पास ₹4.15 करोड़ की संपत्ति है।