बिहार के बैंक में लूटपाट की कोशिश में शामिल आरोपी एनकाउंटर में हुआ घायल
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में दो दिन पहले पंजाब नैशनल बैंक में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश में शामिल रंजीत नामक आरोपी रविवार तड़के हुए एनकाउंटर में घायल हो गया। रंजीत के पैर में दो गोली लगी है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट की कोशिश में शामिल दो अन्य अपराधियों को भी पकड़ा गया है।