बिहार के भागलपुर में 5 ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे ज़िला शिक्षा पदाधिकारी
भागलपुर (बिहार) के ज़िला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा है कि शिक्षा विभाग के निर्देश पर वह उन 5 ग्रामीण स्कूलों को गोद लेंगे जिनमें छात्रों की उपस्थिति कम हो। इन स्कूलों में शिक्षा स्तर को बेहतर करने के अलावा अलग-अलग एक्टिविटीज़ कराई जाएंगी। बकौल संजय, फिलहाल दियारा इलाकों के स्कूलों को गोद लेने पर विचार हो रहा है।