बिहार के भागलपुर में ट्रेन के वैगन में आग लगने के बाद स्टेशन पर फैला धुआं, सामने आया वीडियो
बिहार के भागलपुर स्थित सुलतानगंज स्टेशन पर रविवार को मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस के वैगन में आग लगने के बाद स्टेशन पर धुआं फैल गया। घटना के बाद आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन के डिब्बे को खाली करवा लिया और अग्निशामक की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ट्रेन करीब 20 मिनट तक रुकी रही।