बिहार के भागलपुर में हुए बम विस्फोट मामले में कुख्यात अपराधी बाबर हुआ अरेस्ट
भागलपुर (बिहार) के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में पिछले साल हुए बम विस्फोट मामले में पुलिस ने बुधवार को कुख्यात अपराधी मोहम्मद बाबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बाबर का नाम भागलपुर के टॉप 10 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों में शामिल था। बकौल पुलिस, काफी समय से फरार चल रहा बाबर कई गंभीर कांडों में वांछित था।