बिहार के भागलपुर में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या हुई 14; एसएचओ निलंबित
भागलपुर (बिहार) में एक घर में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या 14 पहुंच गई है। पुलिस को शक है कि घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे। भागलपुर के एसएसपी के मुताबिक, मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ है और ड्यूटी में लापरवाही के चलते तातारपुर एसएचओ को सस्पेंड किया गया है।