बिहार के मंत्री माफी मांगे वरना उनकी जीभ काटने वाले को दूंगा ₹10 करोड़ का इनाम: परमहंस
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिप्पणी के बाद अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ''चंद्रशेखर को एक हफ्ते के भीतर माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर मैं उनकी जीभ काटने वाले को ₹10 करोड़ का इनाम देने की घोषणा करता हूं।''