बिहार के मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, केस दर्ज
जमुई (बिहार) में त्रिपुरारी घाट पर स्थित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया जिसके बाद मामले में केस दर्ज हुआ है। मामले की जानकारी होने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने लोगों को अफवाहों से बचने को कहा है।