बिहार के मधेपुरा में बीजेपी की बैठक के दौरान झड़प के बाद चली गोली, ज़िलाध्यक्ष की हुई पिटाई
बिहार के मधेपुरा स्थित मुरलीगंज में रविवार को बीजेपी की बैठक के दौरान 2 गुटों में झड़प हो गई। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक बीजेपी कार्यकर्ता घायल हुआ जबकि बीजेपी ज़िलाध्यक्ष दीपक यादव की भी पिटाई की गई। वहीं, झड़प की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कथित तौर पर धक्का-मुक्की की गई।