बिहार के महाबोधि मंदिर की समिति पर केंद्र सरकार ने लगाया ₹80 लाख का जुर्माना, भेजा नोटिस

बोधगया (बिहार) के महाबोधि मंदिर की प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ₹80 लाख का जुर्माना लगाया है। केंद्र ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम का रजिस्ट्रेशन तीन साल से रिन्यू नहीं कराने और विदेशी मुद्रा दान का रिटर्न नहीं भरने को लेकर समिति को नोटिस जारी किया है। केंद्र ने 2022 में भी बीटीएमसी को नोटिस भेजा था।

Load More