बिहार के मेडिकल कॉलेज में शराब पार्टी करते दिखे कई डॉक्टर, कैमरा देखकर छिपाने लगे मुंह
बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज में कथित तौर पर शराब पार्टी करते डॉक्टरों का एक वीडियो सामने आया है। एक शख्स द्वारा पार्टी का वीडियो रिकॉर्ड करने पर डॉक्टर अपना मुंह छिपाकर भागने लगे। इसे लेकर जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने ट्वीट किया, "बिहार में गरीबों के लिए शराबबंदी का अलग...व डॉक्टरों के लिए अलग कानून है क्या?"