बिहार के मोस्ट वॉन्टेड बंटी को प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाते वक्त किया गया अरेस्ट
पटना (बिहार) के टॉप-10 अपराधियों में शामिल कुख्यात बंटी खान को पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बंटी को रेस्टोरेंट में प्रेमिका के साथ खाना खाते वक्त पकड़ा गया। बकौल रिपोर्ट्स, 10 से अधिक मामलों में वांछित बंटी पर पहला मामला 1999 में दर्ज हुआ था और वह 4-वर्षों से फरार था।