बिहार के मोहल्ले में जलजमाव के चलते टूटी युवक की सगाई, लड़की वाले बोले- यहां बेटी कैसे ब्याहें
बिहार के मधुबनी में जलजमाव के चलते एक युवक की सगाई टूट गई। युवक ने बताया कि लड़की वालों ने कहा कि जिस मोहल्ले में इतना जलजमाव हो और लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो, वहां अपनी बेटी को कैसे ब्याह दें। युवक ने गांव व मोहल्ले में जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है।