बिहार के युवक की हल्द्वानी हिंसा में मौत नहीं हुई थी, अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी: पुलिस
पुलिस के मुताबिक, हिंसा प्रभावित हल्द्वानी (उत्तराखंड) में पिछले हफ्ते भोजपुर (बिहार) के प्रकाश नामक जिस युवक का शव मिला था, उसकी मौत हिंसा में नहीं हुई थी बल्कि हत्या की गई थी। बकौल पुलिस, नैनीताल पुलिस के एक सिपाही ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के चलते प्रकाश की हत्या कर शव को हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फेंका था।