'बिहार के युवराज' में अहंकार ना होता तो हम 25 सीटें जीतते: तेजस्वी को लेकर पप्पू यादव

बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीतने वाले पप्पू यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर कहा है, "'बिहार के युवराज' में अहंकार ना होता तो हम (INDIA) प्रदेश में कम-से-कम 25 सीटें जीतते।" उन्होंने कहा, "अहंकार के कारण बिहार की दुर्गति हुई। बिहार और दिल्ली के कारण (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए।"

Load More