बिहार के युवा वैज्ञानिक ने बनाया चंद्रमा पर उतरने वाला रोवर, नासा में होगा प्रदर्शित
भागलपुर (बिहार) के रहने वाले युवा वैज्ञानिक गोपाल जी की टीम ने ₹10 लाख की लागत से चंद्रमा पर उतरने वाला रोवर तैयार किया है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा 19-20 अप्रैल को आयोजित होने वाले एक इवेंट में भी शामिल होगी जिसमें भारत से केवल 3 टीमों का चयन हुआ है।