बिहार के राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज का जेडीयू-आरजेडी के सांसदों ने किया बहिष्कार
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गुरुवार को राज्य के सांसदों को दिल्ली में रात्रिभोज दिया जिसका आरजेडी व जेडीयू के सांसदों ने बहिष्कार किया। आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि संसद में मणिपुर मुद्दे को लेकर केंद्र बोलने को तैयार नहीं है और ऐसी स्थिति में राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज पर जाने का कोई मतलब नहीं है।