बिहार के रेल हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को ₹10 लाख मुआवज़ा देगी केंद्र सरकार
रेल मंत्रालय ने बक्सर (बिहार) में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की बोगियां पटरी से उतरने के चलते जान गंवाने वाले 4 लोगों के परिजन को ₹10 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है। बकौल रेलवे, गंभीर रूप से घायलों को ₹2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों को ₹50,000 दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया है।