बिहार के लोगों को मंत्रालय देने के बजाय झुनझुना थमा दिया गया है: तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों का बंटवारा होने को लेकर कहा है, "जिस बिहार की वजह से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उसी बिहार के लोगों को जब मंत्रालय दिया गया तो कहीं न कहीं झुनझुना थमा दिया गया।" उन्होंने कहा, "यह प्रधानमंत्री के ऊपर है कि वह किसे कौनसा विभाग देते हैं।"