बिहार के विधायक अनंत सिंह पैतृक आवास से एके-47 राइफल मिलने के मामले में दोषी करार
बिहार के मोकामा से आरजेडी विधायक व बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह के पैतृक आवास से 2019 में एके-47 राइफल, कारतूस व हैंड ग्रेनेड मिलने के मामले में पटना के एक कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है। विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट अब 21 जून को मामले में सज़ा का एलान करेगा। मामले में अगस्त 2019 में एफआईआर दर्ज हुई थी।