बिहार के शख्स ने चीन की महिला से की शादी, 'दुल्हन' ने अपना नाम लियू से बदलकर रखा नव्या
खगड़िया (बिहार) के राजीव नामक शख्स ने चीन की लियू नामक महिला से शादी की है। राजीव और लियू चीन में एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और 10 साल पहले वहीं उनकी मुलाकात हुई थी। बकौल राजीव, लियू का नाम अब नव्या है। वहीं, वीज़ा न मिलने के चलते लियू का परिवार उनकी शादी में शामिल नहीं हो सका।