बिहार के शिक्षा मंत्री के खिलाफ 'हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने' को लेकर शिकायत दर्ज
बिहार के शिक्षा मंत्री और आरजेडी नेता प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ 'हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाने' के आरोप में हिंदूवादी संगठन 'हिंदू शिवभवानी सेना' ने पटना के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन के अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर ने मंदिर को गुलामी का रास्ता बताकर करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।